Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रहने वाले 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने निर्माणाधीन मकान की तराई (दीवारों पर पानी छिड़कने) के लिए पानी की मोटर का तार लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

​कमरा तैयार होने से पहले उजड़ गईं खुशियां

​पुलिस के मुताबिक, ऐशबाग मस्जिद के पास रहने वाला अब्दुल अजीम खान (27) पेशे से कारपेंटर (बढ़ई) था। परिजनों ने बताया कि वे अजीम के लिए लड़की तलाश रहे थे और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में घर पर निर्माण कार्य चल रहा था ताकि अजीम के लिए एक नया कमरा तैयार किया जा सके।

​कैसे हुआ हादसा?

रविवार सुबह करीब 10 बजे अजीम निर्माणाधीन हिस्से की तराई करने गया था। जैसे ही उसने पानी की मोटर चालू करने के लिए तार लगाया, उसे जोर का झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

​अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

​हादसे के तुरंत बाद घबराए परिजन अजीम को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, हमीदिया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही शादी की खुशियों वाले घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img