Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक सनसनीखेज हादसा सामने आया है। यहाँ मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के पीजी छात्र डॉ. अमन पटेल (30) की हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

​पुलिस के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-5 के पास डॉ. अमन का शव मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हादसा, दोनों एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले डॉ. अमन के पिता का नाम सुशील पटेल है। कुछ ही महीनों में उनका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था।

शांत और होनहार थे डॉ. अमन

कॉलेज प्रशासन और दोस्तों ने डॉ. अमन के निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके साथी डॉ. प्रकल्प गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जबलपुर से साथ में ही एमबीबीएस किया था। अमन स्वभाव से बेहद शांत और काम में काफी होनहार थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img