Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक सनसनीखेज हादसा सामने आया है। यहाँ मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के पीजी छात्र डॉ. अमन पटेल (30) की हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

​पुलिस के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-5 के पास डॉ. अमन का शव मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हादसा, दोनों एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले डॉ. अमन के पिता का नाम सुशील पटेल है। कुछ ही महीनों में उनका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था।

​शांत और होनहार थे डॉ. अमन

कॉलेज प्रशासन और दोस्तों ने डॉ. अमन के निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके साथी डॉ. प्रकल्प गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जबलपुर से साथ में ही एमबीबीएस किया था। अमन स्वभाव से बेहद शांत और काम में काफी होनहार थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img