Monday, May 18, 2026
36.1 C
Bhopal

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कार में करीब तीन घंटे तक बंद रहने के कारण एक चार साल की मासूम बच्ची हाजरा की दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों को जब तक उसकी सुध आई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक, नंदनवन कॉलोनी के निवासी और लोहा कारोबारी हसन नूर की बेटी हाजरा रविवार दोपहर अपने दादा-दादी और अन्य बच्चों के साथ कार से वर्कशॉप गई थी। दोपहर करीब 12 बजे जब सब लौटकर आए, तो बाकी लोग कार से उतर गए। लेकिन पिछली सीट पर सो रही हाजरा पर किसी का ध्यान नहीं गया। हाजरा की आदत अक्सर कहीं भी सो जाने की थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

दोपहर करीब 3 बजे जब बच्ची घर में दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कार का दरवाजा खोलने पर हाजरा वहां बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेज गर्मी के कारण कार के भीतर का तापमान बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी (दम घुटने) को मौत का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

​जूनी इंदौर थाना प्रभारी (TI) अनिल गुप्ता ने बताया कि मर्ग कायम कर सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। मामले की जांच जारी है और जो भी लापरवाही सामने आएगी, उस आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

शराब पार्टी में विवाद: रीवा में मैहर के आरक्षक की गोली मारकर हत्या, दोस्त फरार

​रीवा। जिले के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

बाग मुगालिया में झुग्गियों की शिफ्टिंग का विरोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बाग मुगालिया एक्सटेंशन में झुग्गी परिवारों को बसाए...

Topics

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img