Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कार में करीब तीन घंटे तक बंद रहने के कारण एक चार साल की मासूम बच्ची हाजरा की दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों को जब तक उसकी सुध आई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

​लापरवाही बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक, नंदनवन कॉलोनी के निवासी और लोहा कारोबारी हसन नूर की बेटी हाजरा रविवार दोपहर अपने दादा-दादी और अन्य बच्चों के साथ कार से वर्कशॉप गई थी। दोपहर करीब 12 बजे जब सब लौटकर आए, तो बाकी लोग कार से उतर गए। लेकिन पिछली सीट पर सो रही हाजरा पर किसी का ध्यान नहीं गया। हाजरा की आदत अक्सर कहीं भी सो जाने की थी।

​अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

दोपहर करीब 3 बजे जब बच्ची घर में दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कार का दरवाजा खोलने पर हाजरा वहां बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेज गर्मी के कारण कार के भीतर का तापमान बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी (दम घुटने) को मौत का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

​जूनी इंदौर थाना प्रभारी (TI) अनिल गुप्ता ने बताया कि मर्ग कायम कर सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। मामले की जांच जारी है और जो भी लापरवाही सामने आएगी, उस आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img