Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद


​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20 मई को मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुलाई गई इस हड़ताल के कारण अकेले भोपाल में ही 3 हजार से ज्यादा दवा दुकानें बंद रहेंगी।


​भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी थोक और चिल्हर (रिटेल) दवा व्यापारी इस बंद में शामिल हो रहे हैं। एसोसिएशन का कहना है कि बिना किसी मजबूत निगरानी तंत्र के घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं से नकली और एक्सपायरी दवाओं का खतरा बढ़ रहा है, जो सीधे आम जनता की सेहत से जुड़ा गंभीर मामला है।


​अस्पतालों के अंदर की दुकानें खुली रहेंगी
​आम जनता की सुविधा को देखते हुए अस्पतालों के भीतर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर्स को इस बंद से मुक्त रखा गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो। केमिस्ट एसोसिएशन ने जनता से असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि वे अपनी जरूरी दवाएं 19 मई को ही खरीद लें।
​दवा व्यापारियों की मुख्य मांगें:
​ऑनलाइन दवा बिक्री पर सरकार सख्त नियंत्रण लगाए।
​कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट पर रोक लगे।
​बिना निगरानी वाली और नकली दवाओं की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई हो।
​जरूरी सलाह: जिन घरों में बुजुर्ग, दिल की बीमारी, शुगर या बीपी के नियमित मरीज हैं, वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपनी आवश्यक दवाओं का स्टॉक आज ही सुरक्षित कर लें।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img