Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमीदिया अस्पताल में 8 दिनों तक चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस के मुताबिक, बोरदा कजलीखेड़ा के रहने वाले अनीस खान (50) बिजली विभाग में अटैच कार के ड्राइवर थे। बीते 12 मई को वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी उनके पैर में किसी चीज ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जहरीले जीव के काटने की पुष्टि की।

​घर की सीढ़ियों के पास छिपा था कोबरा

घटना के बाद जब परिजनों ने घर के आसपास तलाश की, तो सीढ़ियों के पास एक छेद में सांप नजर आया। इसके बाद तुरंत सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर सांप का रेस्क्यू कराया गया और उसे जंगल में छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि अनीस को काटने वाला सांप बेहद जहरीला ‘ब्लैक कोबरा’ था।

​बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img