Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमीदिया अस्पताल में 8 दिनों तक चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस के मुताबिक, बोरदा कजलीखेड़ा के रहने वाले अनीस खान (50) बिजली विभाग में अटैच कार के ड्राइवर थे। बीते 12 मई को वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी उनके पैर में किसी चीज ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जहरीले जीव के काटने की पुष्टि की।

घर की सीढ़ियों के पास छिपा था कोबरा

घटना के बाद जब परिजनों ने घर के आसपास तलाश की, तो सीढ़ियों के पास एक छेद में सांप नजर आया। इसके बाद तुरंत सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर सांप का रेस्क्यू कराया गया और उसे जंगल में छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि अनीस को काटने वाला सांप बेहद जहरीला ‘ब्लैक कोबरा’ था।

​बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img