Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, छात्र पर मामला दर्ज

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस के मुताबिक, एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती की दोस्ती करीब तीन साल पहले आरोपी ऐलेंद्र राजपूत से हुई थी। आरोप है कि 12 मई 2024 को आरोपी युवती को न्याय नगर स्थित अपने एक दोस्त के सूने घर ले गया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।

​पीड़िता ने जब भी शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी पढ़ाई पूरी होने और नौकरी लगने का बहाना बनाता रहा। बीते 27 अप्रैल को आरोपी ने दोबारा संबंध बनाए, लेकिन इस बार शादी की बात करने पर उसने युवती को धमकी दी। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार करते हुए युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img