Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, किराएदार पर मामला दर्ज

ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला पिछले 10 साल से अपने पति से अलग रहकर घरों में काम करके बच्चों का पालन-पोषण करती है। महिला का आरोप है कि करीब दो साल पहले उसके मकान में रहने वाले किराएदार अभिषेक नामक युवक ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। जनवरी में आरोपी ने महिला को एक अच्छी फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

​इसके बाद आरोपी ने नौकरी के नाम पर महिला से कई बार पैसे भी ऐंठे और विरोध करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभिषेक फिलहाल फरार है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img