Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, किराएदार पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला पिछले 10 साल से अपने पति से अलग रहकर घरों में काम करके बच्चों का पालन-पोषण करती है। महिला का आरोप है कि करीब दो साल पहले उसके मकान में रहने वाले किराएदार अभिषेक नामक युवक ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। जनवरी में आरोपी ने महिला को एक अच्छी फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

​इसके बाद आरोपी ने नौकरी के नाम पर महिला से कई बार पैसे भी ऐंठे और विरोध करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभिषेक फिलहाल फरार है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img