Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

मजिस्ट्रेट के बंद घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस ने शहर के एक सूने मकान में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के गहने, सिक्के, एक रेडमी मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

​पुलिस के मुताबिक, बीती 15 मई की रात चोरों ने बिरला नगर (न्यू कॉलोनी नंबर-1) स्थित मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र आर्य के बंद मकान को निशाना बनाया था। मजिस्ट्रेट वर्तमान में अपने परिवार के साथ भोपाल में रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मजिस्ट्रेट के दामाद डॉ. आशीष सोमेश ने हजीरा थाने में मामला दर्ज कराया था।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चार शहर का नाका इलाके में स्कूटी पर चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

पूछताछ में उगला राज

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार गिरी (20 वर्ष, निवासी आनंद नगर) और राजकुमार जाटव (30 वर्ष, निवासी भिंड) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर इनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद हो गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और उनसे पूछताछ कर शहर में हुई अन्य चोरियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img