Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

मजिस्ट्रेट के बंद घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

​ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस ने शहर के एक सूने मकान में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के गहने, सिक्के, एक रेडमी मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

​पुलिस के मुताबिक, बीती 15 मई की रात चोरों ने बिरला नगर (न्यू कॉलोनी नंबर-1) स्थित मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र आर्य के बंद मकान को निशाना बनाया था। मजिस्ट्रेट वर्तमान में अपने परिवार के साथ भोपाल में रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मजिस्ट्रेट के दामाद डॉ. आशीष सोमेश ने हजीरा थाने में मामला दर्ज कराया था।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चार शहर का नाका इलाके में स्कूटी पर चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

​पूछताछ में उगला राज

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार गिरी (20 वर्ष, निवासी आनंद नगर) और राजकुमार जाटव (30 वर्ष, निवासी भिंड) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर इनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद हो गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और उनसे पूछताछ कर शहर में हुई अन्य चोरियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img