Sunday, May 24, 2026
37.5 C
Bhopal

सीहोर में हाईवे पर खड़ा लावारिस ट्रक ज़ब्त, 62 लाख रुपये की अवैध बीयर बरामद

सीहोर। मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के तहत सीहोर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जावर थाना पुलिस ने भोपाल-इंदौर हाईवे पर लावारिस हालत में खड़े एक संदिग्ध ट्रक से करीब 62 लाख 11 हजार रुपये मूल्य की अवैध बीयर जब्त की है।

​पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान को लेकर जावर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे पर सरहदी के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। थाना प्रभारी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो एक निर्माणाधीन शेड के सामने ट्रक लावारिस हालत में मिला, जिसके पास कोई मौजूद नहीं था।

47 हजार से ज्यादा बीयर केन बरामद

​जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें ‘पावरकूल’ ब्रांड की बीयर का भारी जखीरा मिला। ट्रक से कुल 1,991 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें 47,784 बीयर केन (कुल 23,892 लीटर) भरी हुई थीं।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध शराब और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था।

Hot this week

बहन की शादी से पहले भाई ने दी जान, फोन पर पिता से कहा- ‘सॉरी, मैरिज में नहीं आ पाऊंगा’

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर...

भोपाल: इनायतपुर में हवेलियों की आड़ में महा-बिजली चोरी, 16 लाख से ज्यादा का जुर्माना

​भोपाल। राजधानी के इनायतपुर इलाके में बिजली कंपनी के...

बीएचईएल सोलर प्लांट में बड़ी चोरी, भोपाल गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

​होशंगाबाद/पथरोटा। बीएचईएल फैक्ट्री के खापा स्थित हाई सिक्योरिटी जोन...

Topics

बीएचईएल सोलर प्लांट में बड़ी चोरी, भोपाल गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

​होशंगाबाद/पथरोटा। बीएचईएल फैक्ट्री के खापा स्थित हाई सिक्योरिटी जोन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img