Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

बहन की शादी से पहले भाई ने दी जान, फोन पर पिता से कहा- ‘सॉरी, मैरिज में नहीं आ पाऊंगा’

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर (BHEL) इलाके में रविवार को एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आगामी 18 जून को मृतक की बहन की शादी होने वाली थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान करण (16) के रूप में हुई है, जो सुबह के समय दूध सप्लाई करने वाले वाहन पर काम करता था। घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य अशोका गार्डन स्थित अपने दूसरे मकान पर थे।

कॉल रिसीव नहीं होने पर हुआ शक

मृतक के पिता मौहर सिंह ने बताया कि सुबह करण ने फोन कर उनसे और अपनी बहन से बात की थी। बातचीत के दौरान उसने कहा, “सॉरी, मैं शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा।” कुछ देर बाद जब पिता ने अनहोनी की आशंका होने पर दोबारा फोन लगाया, तो करण ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद छोटे बेटे ने घर जाकर देखा, तो करण फंदे से लटका हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तौमर ने बताया कि घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जो डिस्चार्ज था। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस कॉल डिटेल्स और अन्य बिंदुओं पर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img