Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

पति-पत्नी के संदिग्ध हालात में मिले शव, सुसाइड नोट में प्रेम संबंध और मारपीट का जिक्र

​इंदौर। शहर के मेघदूत नगर में रविवार सुबह एक दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान हल्के वीर पटेल और उनकी पत्नी रोशनी के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनकी मासूम बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए।

​मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी के पीथमपुर निवासी सतीश साहू नामक व्यक्ति से प्रेम संबंधों का जिक्र है। नोट में लिखा है कि इसी धोखे के कारण वे जहर खाकर जान दे रहे हैं। मृतक हल्के वीर ने यह भी आरोप लगाया कि शनिवार को जब वह सतीश को समझाने गया था, तो सतीश और उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट की थी।

​गला घोंटने की आशंका:

​हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, सुसाइड नोट में जहर खाने की बात है, लेकिन रोशनी के गले पर चोट के निशान मिले हैं। अंदेशा है कि रोशनी की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img