Sunday, May 24, 2026
34.7 C
Bhopal

भोपाल में परिवहन और पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बसें जप्त, एक का फिटनेस निरस्त

भोपाल। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आज रविवार (24 मई) को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) भोपाल और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में यात्री बसों के खिलाफ एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया।

​जांच के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली बसों पर सख्त कानूनी गाज गिरी है। टीम ने चेकिंग के दौरान बस क्रमांक MP 04PA 0848 को बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना बीमे के चलते पाया, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया। वहीं, बस क्रमांक MP 04PA 1150 को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में जप्त किया गया है।

यात्रियों की जान से खिलवाड़: बस का फिटनेस रद्द

​कार्रवाई के दौरान बस क्रमांक MP 41P 0840 में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। इस बस में लगे फायर एक्टिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) की तारीख खत्म हो चुकी थी और आपातकालीन खिड़की (इमरजेंसी एग्जिट) भी बंद थी। यात्रियों की सुरक्षा से इस खिलवाड़ पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही इस बस का फिटनेस निरस्त कर दिया।

17 बसों से वसूला 75 हजार का जुर्माना

​संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मोटर यान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने वाली 17 अन्य बसों पर भी कार्रवाई की। इन बसों से समन शुल्क (शमन शुल्क) और बकाया मोटर वाहन कर के रूप में कुल 75,000 रुपये का राजस्व वसूला गया।

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार: यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों के कमी वाली बसों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की आकस्मिक और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

सीहोर में हाईवे पर खड़ा लावारिस ट्रक ज़ब्त, 62 लाख रुपये की अवैध बीयर बरामद

​सीहोर। मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के तहत सीहोर...

बहन की शादी से पहले भाई ने दी जान, फोन पर पिता से कहा- ‘सॉरी, मैरिज में नहीं आ पाऊंगा’

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर...

भोपाल: इनायतपुर में हवेलियों की आड़ में महा-बिजली चोरी, 16 लाख से ज्यादा का जुर्माना

​भोपाल। राजधानी के इनायतपुर इलाके में बिजली कंपनी के...

Topics

सीहोर में हाईवे पर खड़ा लावारिस ट्रक ज़ब्त, 62 लाख रुपये की अवैध बीयर बरामद

​सीहोर। मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के तहत सीहोर...

बीएचईएल सोलर प्लांट में बड़ी चोरी, भोपाल गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

​होशंगाबाद/पथरोटा। बीएचईएल फैक्ट्री के खापा स्थित हाई सिक्योरिटी जोन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img