Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

कोलार में पत्रकार पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से पीटा; CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया है। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने पत्रकार प्रखर दुबे के घर में घुसकर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी सरेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

आरोपियों ने पत्रकार के घर में घुसकर किया हमला
28 वर्षीय पत्रकार प्रखर दुबे ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम जब वह अपने घर पर थे, तभी आरोपी रवि प्रजापति और कपिल लोधी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से उनके सिर और हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब प्रखर की बहन उन्हें बचाने आई, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की। जाते-जाते हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए।

पुलिस ने दर्ज की FIR
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोलार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (296-b, 115-2, 351-2, 3-5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज एक अहम सबूत है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अहम बात
पत्रकार पर हुए इस हमले ने चौथे स्तंभ की सुरक्षा पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि अगर राजधानी में ही मीडियाकर्मी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा? अब देखना यह है कि पुलिस केवल धाराओं का जाल बुनती है या अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर अपना खोया हुआ खौफ वापस कायम करती है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img