Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

नई कार खरीदने बैंक से स्टेटमेंट लेने पहुंचा युवक, पता चला खाते से ₹7.19 लाख गायब; बिना OTP और मैसेज के साइबर ठगों ने साफ की रकम

इंदौर। शहर के सराफा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने महज 5 महीनों में ₹7.19 लाख उड़ा दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी अवधि में पीड़ित के मोबाइल या ईमेल पर कोई ओटीपी या ट्रांजैक्शन मैसेज तक नहीं आया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब युवक नई कार खरीदने के लिए बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पहुंचा।

​सराफा पुलिस के अनुसार, शक्कर बाजार निवासी 19 वर्षीय वंश श्रीमाल (पिता ललित श्रीमाल) का एसबीआई की इतवारिया बाजार शाखा में बचत खाता है। वंश ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 दिसंबर 2025 से 18 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग UPI आईडी के जरिए उनके खाते से कुल 7,19,000 रुपये पार कर दिए गए।

​जब वंश 23 अप्रैल 2026 को कार की बुकिंग के लिए स्टेटमेंट लेने बैंक पहुंचे, तब इतनी बड़ी धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। बिना किसी अलर्ट और ओटीपी के हुई इस ठगी ने बैंकिंग सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img