Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

भोपाल में नशेड़ियों का तांडव: तेज रफ्तार कार से कई वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल; भीड़ ने की पिटाई

​भोपाल। राजधानी में शनिवार रात नशे में धुत युवकों ने एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार से जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने करीब 10 से 12 किलोमीटर तक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक पुलिसकर्मी, कई राहगीरों, ठेलों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं।

​तीन थानों की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर आरोपियों को मीनाल इलाके के पास घेराबंदी करके दबोचा

​आक्रोशित भीड़ ने की धुनाई

​घटना से गुस्साए लोगों ने मीनाल के पास कार को घेर लिया और पकड़े गए दो आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर बेकाबू होती स्थिति को देख पुलिस ने सूझबूझ से दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। इस मारपीट का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

​जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे युवक

​बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के मुताबिक, हादसे में अब तक 6 घायलों और 4-5 क्षतिग्रस्त वाहनों (जिसमें ठेले व साइकिल शामिल हैं) की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। जांच में पता चला है कि सभी युवक अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे।

​लोकायुक्त कर्मी का बेटा है कार मालिक, गाड़ी पर लिखा था ‘पुलिस’

शुरुआत में कार मालिक आदित्य हरियाल गाड़ी चला रहा था, लेकिन रेलवे स्टेशन के पास उसने स्टीयरिंग अपने दोस्त सर्वा दुबे को सौंप दी। इसके बाद सर्वा ने लापरवाही से गाड़ी दौड़ाकर तबाही मचाई। मामले में नया मोड़ तब आया जब पता चला कि आदित्य के पिता नरेंद्र हरियाल लोकायुक्त में प्रधान आरक्षक हैं। हादसे के वक्त कार पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img