Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

रचना टावर के बेसमेंट में लगी भीषण आग: ईवी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की आशंका, बहुमंजिला इमारत में भरा धुआं

भोपाल। रचना नगर स्थित रचना टावर के बेसमेंट में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बेसमेंट में चार्जिंग पर खड़े एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में अचानक आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पास ही खड़ी एक एसयूवी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

​चूंकि रचना टावर एक बहुमंजिला रहवासी इमारत है, इसलिए आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में घना धुआं भर गया, जिससे वहां रह रहे परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। आसमान में उठते धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।

​शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती आशंका के मुताबिक, हादसा इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुआ है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img