Thursday, August 13, 2026
25.2 C
Bhopal

तिलक नगर में बदमाशों ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज

इंदौर। शहर के तिलक नगर इलाके में सोमवार देर रात बदमाशों ने मामूली विवाद में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

​पुलिस के मुताबिक, श्रृंदा कॉलोनी निवासी विशाल सोलंकी की शिकायत पर आरोपी पवन (संविद नगर), आयुष वर्मा, छोटू और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कैसे हुई वारदात?

सोमवार देर रात विशाल को रास्ते में आयुष वर्मा मिला, जो नशे में धुत था। आयुष ने बिना किसी बात के विशाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उसका साथी पवन भी वहां आ पहुंचा। विवाद इतना बढ़ा कि आयुष और पवन ने चाकू निकालकर विशाल के पैर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं छोटू नाम के आरोपी ने पत्थर से मारपीट की। जब दोस्त निखिल बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।

​वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। तिलक नगर थाना पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img