Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

महिला से मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को 7 साल की सजा

​भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने और दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश (ओएडब्ल्यू) सुरेखा मिश्रा की कोर्ट ने आरोपी आकाश चनाल को दोषी करार देते हुए 7 साल के कड़े कारावास की सजा सुनाई है। शासन की ओर से मामले की पैरवी अपर लोक अभियोजक प्रीति श्रीवास्तव ने की।

​दीवार कूदकर घर में घुसा था आरोपी

​मामला 10 मई 2024 की रात का है। पीड़िता ने अदालत को बताया कि घटना के वक्त उसका पति काम के सिलसिले में कानपुर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। रात करीब 1 बजे आरोपी आकाश चनाल हाथ में लोहे की रॉड लेकर उसके घर पहुंचा। पीड़िता द्वारा दरवाजा न खोलने पर आरोपी दीवार कूदकर अंदर दाखिल हो गया और उसने महिला पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला।

​विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

​महिला ने जब इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर घसीटा और लोहे की रॉड व मुक्कों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता की आंख, हाथ, पैर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। कोर्ट ने पीड़िता के बयान, चिकित्सीय साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी को सख्त सजा से दंडित किया है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img