Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल:

राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत ने 10 किलो से अधिक चरस की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को 11-11 वर्ष के सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना न भरने पर 6 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

​किन आरोपियों को हुई सजा?

  1. ​सलमान खान – निवासी शाहजहांनाबाद, भोपाल
  2. ​सोनू कुमार – निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार
  3. ​वीरकिशोर साहनी – निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार

​क्या था पूरा मामला?

17 अक्टूबर 2023 को क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि कोच फैक्ट्री के पीछे भानपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो तीनों आरोपी एक एक्टिवा गाड़ी के पास खड़े मिले। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे इन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

​गाड़ी की डिग्गी की तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से 20 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 10 किलो 946 ग्राम चरस (शुद्ध वजन 10 किलो 10 ग्राम) पाई गई। एफएसएल जांच में मादक पदार्थ की पुष्टि होने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान पेश किया था।

​अदालत में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनोज त्रिपाठी और विक्रम सिंह ने मजबूत पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप दोषियों को यह सजा सुनाई गई।

Hot this week

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

महिला से छेड़छाड़ के दोषी को एक साल की सश्रम कैद

भोपाल। महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़...

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img