Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, उज्जैन का आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर की महिला थाना पुलिस ने एक 34 वर्षीय विधवा महिला से दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में सोमवार रात को एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उज्जैन के एकता नगर निवासी आरोपी विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

थाना प्रभारी (TI) श्रद्धा यादव के मुताबिक, पीड़िता के पति की मौत साल 2020 में हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए आरोपी विशाल ने उससे संपर्क बढ़ाया और मदद के बहाने बातचीत शुरू की। आरोपी ने खुद को इंदौर का निवासी बताया और पीड़िता के बच्चों को भी अपनाने व शादी करने का झांसा दिया।

होटल में बुलाकर किया गलत काम

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसे सांवेर रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी न सिर्फ पहले से शादीशुदा है, बल्कि उसके बच्चे भी हैं और वह केवल उसका फायदा उठा रहा था। धोखा धड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img