Saturday, October 3, 2026
29.3 C
Bhopal

पत्नी अड़ी बॉयफ्रेंड को साथ रखने की जिद पर, विरोध करने पर पति का सिर फोड़ा, चार बच्चों संग फरार

​ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को भी पति के ही घर में रखने की जिद पर अड़ गई। जब पति ने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने उस पर ईंट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित पति ने अब एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी जान की सुरक्षा और बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

​18 साल पुराने रिश्ते में आई दरार

​सिकंदर कंपू के रहने वाले पीड़ित राजकुमार कुशवाह ने बताया कि उसकी शादी साल 2008 में पूनम से हुई थी। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी साल 22 जनवरी को पूनम अचानक बिना बताए कहीं चली गई। मार्च में जब वह वापस लौटी, तो उसने कबूला कि वह आशु उर्फ कमल सेन नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी।

​एक ही छत के नीचे पति और बॉयफ्रेंड!

​राजकुमार का आरोप है कि घर लौटने के बाद पत्नी ने एक अजीब शर्त रख दी। उसका कहना था कि अगर वह उसे साथ रखना चाहता है, तो उसके बॉयफ्रेंड को भी उसी घर में रहने की इजाजत देनी होगी। यानी पति और बॉयफ्रेंड दोनों को एक ही छत के नीचे रहना होगा।

​पीड़ित का आरोप: “जब मैंने इस बात का विरोध किया, तो वह झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां देने लगी। 5 मई को विवाद इतना बढ़ा कि उसने मुझ पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मेरा सिर फट गया।”

​गहने, नकदी और बच्चों को लेकर फरार

​पीड़ित के मुताबिक, मारपीट करने के बाद पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और चारों बच्चों को अपने साथ लेकर फरार हो गई। जाते-जाते उसने पति को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल राजकुमार ने सिर पर पट्टी बंधी हालत में एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

​पुलिस कर रही है मामले की जांच

​इस पूरे मामले पर सीएसपी अनुरागना सिरसाम ने बताया कि एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ बच्चों और जेवरात लेकर लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पति ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस संबंधित थाने के जरिए महिला और बच्चों की तलाश कर रही है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img