Saturday, October 3, 2026
22 C
Bhopal

पत्नी के महंगे शौक और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, पड़ोसियों ने बचाई जान

​ग्वालियर। बहोड़ापुर इलाके की सरकारी मल्टी में रहने वाले एक निजी कंपनी के कर्मचारी वेंकट शर्मा ने पत्नी के महंगे शौक, लग्जरी लाइफ की चाहत और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गनीमत रही कि जहर खाने से ठीक पहले युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को देखकर सोसायटी के पड़ोसियों ने तत्परता दिखाई और पुलिस की मदद से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।

​सुसाइड नोट की जगह बनाए तीन वीडियो

​वेंकट ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले रोते हुए तीन वीडियो बनाए और उन्हें अपनी हाउसिंग सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। वीडियो देखते ही पड़ोसी विकास तोमर एक्टिव हुए और तुरंत पुलिस को सूचना देकर वेंकट को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

​पत्नी, सास और साले सहित 8 लोगों पर आरोप

​वीडियो में वेंकट ने अपनी पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा, साले अनुभव शर्मा और बड़ागांव के पांच अन्य युवकों (गौरव, विशाल, राजेश, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया) को अपनी इस हालत का जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के शौक बेहद महंगे हैं और वह अन्य पुरुषों से रात-रात भर बात करती है। विरोध करने पर उसे गुंडों से धमकियां दिलवाई गईं और साजिशन उसके बेटे से अलग कर दिया गया, जिससे वह डिप्रेशन में आ गया।

​पुलिस का बयान

​”युवक ने वीडियो में 8 लोगों के नामों का जिक्र किया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे और कानूनन कार्रवाई की जाएगी।”

— आलोक परिहार, थाना प्रभारी, बहोड़ापुर

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img