Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

सौतेली मां के डर से नाबालिग छात्रा ने रची गैंगरेप की झूठी कहानी, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई अपहरण और गैंगरेप की सनसनीखेज रिपोर्ट पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि छात्रा ने अपनी सौतेली मां के डर और बॉयफ्रेंड के साथ देर रात तक घूमने के बाद घर लौटने के खौफ से यह मनगढ़ंत कहानी रची थी।

​एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, बुधवार देर रात परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे थे। छात्रा ने आरोप लगाया था कि कोचिंग से लौटते समय कार सवार तीन बदमाशों ने उसका अपहरण कर सुनसान इलाके में उसके साथ गलत काम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो सच सामने आ गया। फुटेज में छात्रा अंश नाम के युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी।

जांच में खुला राज: महिला पुलिस अधिकारियों की सख्त पूछताछ में छात्रा ने कुबूल किया कि वह अपनी मर्जी से अंश के साथ विजयनगर के एक होटल गई थी। देर रात होने पर सौतेली मां की डांट से बचने के लिए उसने गैंगरेप का बहाना बनाया।

​गुरुवार को कोर्ट में छात्रा के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस झूठी कहानी का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड अंश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में रेप की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img