Thursday, June 4, 2026
28.4 C
Bhopal

होटल में महिला कर्मचारी से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ उसी के सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल महिला की अस्मत लूटी, बल्कि घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, निपानिया स्थित एक होटल में 28 वर्षीय पीड़िता और आरोपी रविंद्र उर्फ रवि (पुत्र छोटेलाल जाटव) साथ काम करते थे। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल को जब वह होटल की दूसरी मंजिल पर कमरा साफ कर रही थी, तभी रविंद्र वहां पहुंचा और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

धमकियों से परेशान होकर पुलिस पहुंची पीड़िता

आरोपी ने घटना के दौरान महिला की तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद वह लगातार पीड़िता को धमकाता रहा कि यदि उसने मुंह खोला तो वह फोटो उसके पति को भेज देगा और उसके पति की हत्या कर देगा। लंबे समय तक प्रताड़ना सहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पति को आपबीती सुनाई। मंगलवार रात पीड़िता ने लसूड़िया थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के विकास का नया रोडमैप: क्रेडाई और कलेक्टर मिलकर करेंगे काम

​भोपाल: राजधानी के सुनियोजित विकास और अवैध कॉलोनियों की...

Topics

भोपाल के विकास का नया रोडमैप: क्रेडाई और कलेक्टर मिलकर करेंगे काम

​भोपाल: राजधानी के सुनियोजित विकास और अवैध कॉलोनियों की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img