Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल देहात पुलिस हुई हाई-टेक: अब हर विवेचक के पास होगा टैबलेट

भोपाल। भोपाल देहात पुलिस अब स्मार्ट और तकनीक-सक्षम पुलिसिंग की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 5 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी विवेचकों को टैबलेट वितरित किए गए।

ई-विवेचना से बढ़ेगी पारदर्शिता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उप पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल ग्रामीण रेंज) राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि तकनीक आधुनिक पुलिसिंग की आधारशिला है। टैबलेट मिलने से ई-ऑफिस और ई-विवेचना कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही आएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।

अब काम होगा डिजिटल

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पहले सीमित टैबलेट होने के कारण विवेचकों को परेशानी होती थी, लेकिन अब हर विवेचक को टैबलेट मिलने से डिजिटल दस्तावेज तैयार करने और केसों की मॉनिटरिंग करना आसान हो जाएगा।

​इस अवसर पर एससीआरबी (SCRB) की टीम ने सभी पुलिस अधिकारियों को टैबलेट के उपयोग और ई-विवेचना की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में एएसपी डॉ. नीरज चौरसिया, जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img