Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल: पत्नी और साली पर जानलेवा हमला करने वाला सिरफिरा आरोपी सागर से गिरफ्तार

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके के शंकर नगर में दो दिन पहले बीच सड़क अपनी पत्नी और साली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले आरोपी अक्षय चंदेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को सागर जिले के ग्राम बमोरी से दबोचा। घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस पर आरोपी को जल्द पकड़ने का दबाव था।
एसीपी निशातपुरा अक्षय चौधरी और थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, घायल रोशनी अहिरवार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (बीएनएस की संबंधित धाराओं) का मामला दर्ज किया गया था।
पारिवारिक विवाद में किया था जानलेवा हमला
जांच में सामने आया कि घायल पायल अहिरवार की शादी आरोपी अक्षय चंदेल से हुई थी, लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। इसी रंजिश में २ जून की शाम करीब ४ बजे आरोपी ने दोनों बहनों का रास्ता रोका और गाली-गलौज करते हुए धारदार छुरी से हमला कर दिया। आरोपी ने रोशनी के चेहरे पर और बीच-बचाव करने आई अपनी पत्नी पायल की गर्दन, हाथ और पीठ पर गंभीर वार किए थे। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img