Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: उप मुख्यमंत्री ने किया पौध-रोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल के महाराणा प्रताप मंडल स्थित आरोग्य वाटिका में पौध-रोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सहभागिता की।

​श्री देवड़ा ने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि जीवन, ऊर्जा और भविष्य का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण को अपना दायित्व समझें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा संकल्प है। इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल और महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img