Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

मऊगंज की छात्रा की खुदकुशी: राहुल गांधी ने परिजनों से की बात, दुख साझा करते हुए दी मदद की पेशकश

​मऊगंज/भोपाल। नीट पेपर लीक मामले के चलते जान गंवाने वाली मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फोन पर बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने भावुक होते हुए आकांक्षा की मां नीलम को सांत्वना दी।

​“मेरा जो गया, वह तो नहीं लौटेगा”

बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने जब मदद की पेशकश की, तो मां नीलम ने रुंधे गले से कहा, “आप देश की रक्षा में जुटे हैं। मेरा तो जो जाना था, चला गया, वह अब वापस नहीं आएगा।” राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आकांक्षा की चिट्ठी पढ़ी है, जिसमें उसने अपनी पढ़ाई और परिवार के कर्ज को लेकर जो दर्द लिखा था, वह अत्यंत पीड़ादायक है।

​एकमात्र सहारा थी आकांक्षा

मां नीलम ने राहुल को बताया कि आकांक्षा उनकी सबसे बड़ी संतान थी और वही परिवार का एकमात्र सहारा थी। पिता के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उनके दो बार ऑपरेशन हो चुके हैं और वे लकवाग्रस्त हैं। उनका दायां हाथ काम नहीं करता। मां ने कहा कि बेटी को अपनी मेहनत पर भरोसा था, उसका मानना था कि अगर पेपर लीक न हुआ होता, तो वह डॉक्टर जरूर बन जाती।

​राहुल गांधी ने परिवार को आश्वासन दिया कि किसी भी जरूरत के लिए वे एनएसयूआई के पदाधिकारियों के संपर्क में रहें। वहीं, परिवार ने बताया कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस बातचीत का वीडियो आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img