Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल देहात पुलिस ने लिया ‘हरित संकल्प’, अधिकारियों ने किए पौधारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल (देहात) पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। देहात रेंज कार्यालय परिसर में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) श्री राजेश सिंह चंदेल और पुलिस अधीक्षक (SP) श्री पंकज कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

​इस मौके पर DIG श्री चंदेल ने कहा कि पर्यावरण बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। वृक्षारोपण सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने का हमारा कर्तव्य है। SP श्री पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

​इस दौरान ईटखेड़ी, बिलखिरिया और बैरसिया की SDOP सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएंगे। ‘एक पौधा – एक संकल्प’ का संदेश देते हुए पुलिस ने पर्यावरण को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img