Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

​थाना प्रभारी अजय सोनी के अनुसार, करीब एक साल पहले 22 वर्षीय युवती की पहचान उजेफ राईन नामक युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी। आरोप है कि युवक ने युवती को बहाने से होटल बुलाकर शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग होटलों में बुलाकर युवती का शोषण करता रहा।

​जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने परिजनों के साथ मंगलवारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img