Thursday, August 13, 2026
23.5 C
Bhopal

शराबी पति और ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर हुए फरार

ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता को उसके शराबी पति और ससुराल वालों ने मिलकर बेरहमी से पीटा और फिर उसे कमरे में बंद कर घर से फरार हो गए।

विवाद की जड़ शराब

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसका पति शराब का आदी है और अक्सर नशे में मारपीट करता है। शुक्रवार को जब पति ने गाली-गलौज की और महिला ने विरोध किया, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति को रोकने के बजाय सास, जेठ और जेठानी ने भी मिलकर उसे पीटा।

पड़ोसियों की मदद से बची जान

मारपीट के बाद आरोपियों ने महिला को सीढ़ियों वाले कमरे में बंद कर दिया और घर पर ताला लगाकर भाग गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता छत पर पहुंची और पड़ोसियों के फोन से अपने पिता को आपबीती बताई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शिकायत पर इंदरगंज थाना पुलिस ने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img