Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: रायसेन रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त

​भोपाल। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और रायसेन रोड के चौड़ीकरण के लिए शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी में ग्लोबल स्किल पार्क के सामने से 70 दुकानें और 42 झुग्गियों को हटाकर अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया।

​40 करोड़ है जमीन की कीमत

एसडीएम भुवन गुप्ता और तहसीलदार सौरभ वर्मा की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में पीडब्लूडी की करीब 4 हजार वर्ग मीटर (43 हजार वर्गफीट) जमीन को मुक्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार, इस बेशकीमती जमीन की बाजार कीमत 40 करोड़ रुपए से अधिक है। अब यहां पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन सड़क और ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

​कांग्रेस का विरोध, पुनर्वास की मांग

कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। पार्षद जीत राजपूत और श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना पर्याप्त नोटिस दिए गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए। कांग्रेस ने मांग की है कि बेघर हुए परिवारों के लिए प्रशासन तुरंत उचित मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था करे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img