इंदौर। क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने का झांसा देकर 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी देबदुलाल बनर्जी (नोएडा) और राहुल सावेल (दिल्ली) को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रितु मेहता ने 26 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड’ के संचालकों ने फ्रैंचाइजी देने के नाम पर उनसे बड़ी रकम ऐंठ ली। जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी की आड़ में देशभर में ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। फिलहाल, इस गिरोह में शामिल दो अन्य फरार डॉक्टरों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।



