Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: पेट्रोल खत्म होने पर भाई की मदद को निकले युवकों पर जानलेवा हमला, 4 गुंडे गिरफ्तार

भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल खत्म होने पर भाई की मदद के लिए पहुंचे युवक और उसके साथियों पर चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

फरियादी अरुण योगी ने बताया कि 26 मई की रात करीब 3 बजे उसका भाई तरुण पेट्रोल खत्म होने के कारण काकड़ा अभिनव होम्स के पास फंस गया था। जब अरुण वहां मदद के लिए पहुंचा, तो दो बाइक पर आए चार युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फरियादी और उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस का सायरन सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मिनाल रेजीडेंसी में रहकर कर रहे थे गुंडागर्दी

पुलिस जांच में पता चला कि चारों आरोपी मिनाल रेजीडेंसी स्थित जैस्मिन अपार्टमेंट में किराए से रहकर क्षेत्र में आए दिन गुंडागर्दी और राहगीरों से मारपीट करते थे। पुलिस टीम ने छिंदवाड़ा और बैतूल में दबिश देकर चारों आरोपियों समीर उर्फ शम्मू, सत्यम तिवारी, शिवम पिंजारे और अक्षत डेहरिया को धर दबोचा। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img