Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल: पेट्रोल खत्म होने पर भाई की मदद को निकले युवकों पर जानलेवा हमला, 4 गुंडे गिरफ्तार

​भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल खत्म होने पर भाई की मदद के लिए पहुंचे युवक और उसके साथियों पर चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​क्या है मामला?

फरियादी अरुण योगी ने बताया कि 26 मई की रात करीब 3 बजे उसका भाई तरुण पेट्रोल खत्म होने के कारण काकड़ा अभिनव होम्स के पास फंस गया था। जब अरुण वहां मदद के लिए पहुंचा, तो दो बाइक पर आए चार युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फरियादी और उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस का सायरन सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

​मिनाल रेजीडेंसी में रहकर कर रहे थे गुंडागर्दी

पुलिस जांच में पता चला कि चारों आरोपी मिनाल रेजीडेंसी स्थित जैस्मिन अपार्टमेंट में किराए से रहकर क्षेत्र में आए दिन गुंडागर्दी और राहगीरों से मारपीट करते थे। पुलिस टीम ने छिंदवाड़ा और बैतूल में दबिश देकर चारों आरोपियों समीर उर्फ शम्मू, सत्यम तिवारी, शिवम पिंजारे और अक्षत डेहरिया को धर दबोचा। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img