Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल: अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, दहशत फैलाने के बाद आरोपी फरार

​भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार देर रात दो बदमाशों ने दहशत फैला दी। स्कूटी सवार इन बदमाशों ने सरेराह हवा में कई राउंड फायर किए, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया।

​सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे दो युवक स्कूटी से आए और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद भागते समय आरोपियों की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, लेकिन इससे पहले कि स्थानीय लोग उन्हें पकड़ पाते, वे फिर से स्कूटी उठाकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

​पुलिस कर रही पहचान

एसीपी अनिल वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिशें जारी हैं। प्राथमिक जांच में यह मामला किसी को डराने या वर्चस्व दिखाने की कोशिश लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img