Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार दो लोग गंभीर, आक्रोशित भीड़ ने कार पलटी

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिपलानी निवासी गीता सेन (44) और जावेद नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

​भीड़ का फूटा गुस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने न केवल कार के शीशे तोड़ दिए, बल्कि वाहन को सड़क पर पलट दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और चालक की भूमिका व मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img