Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल के लालघाटी स्थित एलर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

​भोपाल। लालघाटी इलाके में शनिवार-रविवार की देर रात एक तीनमंजिला इमारत ‘एलर कॉम्प्लेक्स’ में भीषण आग लग गई। आग का पता रविवार सुबह करीब 7 बजे चला, जब पड़ोसी बिल्डिंग के गार्ड ने धुंआ निकलते देखा। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

​किचन से शुरू हुई आग

आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘भोज इन’ रेस्टोरेंट के किचन (तीसरी मंजिल) से शुरू हुई। दमकलकर्मियों ने समय रहते किचन में रखे 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए, जिससे एक बड़ा धमाका होने से टल गया। गनीमत रही कि हादसे के समय रेस्टोरेंट बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था।

​शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एलर कॉम्प्लेक्स में ‘बापू की कुटिया’ और ‘डोमिनोज’ सहित कुल 6 रेस्टोरेंट हैं। समय पर सूचना मिलने के कारण आग को अन्य दुकानों और बेसमेंट तक फैलने से रोक लिया गया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img