Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

बैरसिया: सुरक्षा के लिए घर और दुकान के बाहर लगाएं सीसीटीवी- टीआई वीरेन्द्र सेन

​बैरसिया। पुलिस के ‘कैमरा तैनात सुरक्षा साथ’ अभियान के तहत रविवार को थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बस स्टैंड चौराहे पर नागरिकों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने सभी दुकानदारों और मकान मालिकों से अपने प्रतिष्ठानों व घरों के बाहर कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।

​टीआई वीरेन्द्र सेन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे न केवल आपकी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों की पहचान करने में भी पुलिस के लिए मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के इस सहयोग से शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img