Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

मिसरोद: जमीन विवाद में चलीं गोलियां, गार्डों ने दागे 12 राउंड

​भोपाल। शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में शनिवार देर रात जमीन विवाद के चलते जमकर फायरिंग हुई। शालीमार कॉलोनी के पास पांच एकड़ जमीन पर सफाई कराने पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों पर दो सुरक्षा गार्डों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ 12 राउंड फायर कर दिए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, उक्त जमीन को लेकर मीरचंदानी-परियानी परिवार और अजय नागर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो अभी कोर्ट में है। शनिवार रात अजय नागर के ठेकेदार अंकित कुमार मजदूरों के साथ जमीन की सफाई करने पहुंचे थे। वहां तैनात गार्ड जागेश्वर शर्मा और विनोद गुर्जर ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते फायरिंग शुरू कर दी।

​पुलिस ने दबोचे आरोपी

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों गार्डों को धर दबोचा और उनकी बंदूकें जब्त कर लीं। घटनास्थल से पुलिस ने 12 खाली खोखे बरामद किए हैं। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। मिसरोद पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर दोनों गार्डों के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC 307) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img