Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

स्पा सेंटरों पर पुलिस का ‘सरप्राइज एक्शन’, किचन में छिप गईं युवतियां

​ग्वालियर। स्नूकर क्लबों के बाद अब ग्वालियर पुलिस की विमेन सेफ्टी विंग ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। रविवार रात एएसपी अनु बेनीवाल के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के ‘द बीच स्पा’ और ‘द हीलिंग स्पा’ पर अचानक छापेमारी की, जिससे संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

​किचन में छिपी मिलीं युवतियां

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद स्टाफ घबरा गया। कई युवतियां पुलिस से बचने के लिए किचन और स्टोर रूम के कोनों में जाकर छिप गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और पूछताछ के लिए थाने ले गईं। पुलिस वहां मौजूद युवतियों के पहचान पत्र (आईडी) और उनके काम से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है।

​न रजिस्टर मिला, न पुख्ता रिकॉर्ड

जांच में सामने आया कि स्पा सेंटरों में आने वाले ग्राहकों का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड नहीं रखा गया था। न तो ग्राहकों के सही नाम और मोबाइल नंबर दर्ज थे और न ही उनकी आईडी का मिलान किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और फुटेज के स्टोरेज की भी पड़ताल की।

​संचालकों को अंतिम चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि स्पा सेंटर केवल थेरेपी के लिए हैं। यदि जांच में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि पाई गई, तो सेंटर को सील कर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि शहर में इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img