Monday, June 8, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल: पुलिस की तत्परता से बची व्यक्ति की जान, सीपीआर देकर बचाई सांसें

भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में मानवता और कर्तव्य की एक मिसाल देखने को मिली। यहाँ अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए समय पर सीपीआर (CPR) दिया, जिससे उनकी जान बच गई।

​जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सक्सेना नामक व्यक्ति कार्यालय परिसर में अचानक अचेत होकर गिर पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक मुकेश साहू और रंजीत रघुवंशी ने बिना देरी किए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। पुलिसकर्मियों के इस प्रयास से करीब पांच मिनट के भीतर ही उनकी धड़कनें सामान्य होने लगीं।

​तत्काल मदद के लिए आरआई जयसिंह तोमर ने फौरन अपने वाहन से उन्हें अनंत हॉस्पिटल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, यदि समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल की सुविधा नहीं मिलती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पुलिस की इस तत्परता की अब हर ओर सराहना हो रही है।

Hot this week

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...

Topics

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...

दो सहेलियों की दोस्ती पर बवाल, घर में घुसकर मारपीट; 4 पर केस

​इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दो युवतियों की गहरी...

स्पा सेंटरों पर पुलिस का ‘सरप्राइज एक्शन’, किचन में छिप गईं युवतियां

​ग्वालियर। स्नूकर क्लबों के बाद अब ग्वालियर पुलिस की...

मिसरोद: जमीन विवाद में चलीं गोलियां, गार्डों ने दागे 12 राउंड

​भोपाल। शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सुरेंद्र लैंडमार्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img