Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

दो सहेलियों की दोस्ती पर बवाल, घर में घुसकर मारपीट; 4 पर केस

​इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दो युवतियों की गहरी दोस्ती और साथ रहने की जिद उनके लिए मुसीबत बन गई है। इस मामले में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके ही सहेली के परिजनों समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है।

​क्या है पूरा मामला?

पीड़िता स्वाति ने पुलिस को बताया कि उसकी एक युवती से पिछले पांच सालों से गहरी दोस्ती है। दोनों साथ रहना चाहती हैं, लेकिन स्वाति की सहेली के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं। विवाद तब गहरा गया जब मार्च महीने में दोनों सहेलियां वैष्णो देवी, मथुरा, जम्मू-कश्मीर और हरिद्वार की यात्रा पर गईं। यात्रा से लौटने के बाद सहेली के परिजनों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया।

​रात को घर में घुसकर किया हमला

आरोप है कि रविवार देर रात करीब 12:30 बजे सहेली के परिजन नितेश, उमेश, कृष्णा और नेहा स्वाति के घर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और स्वाति के साथ मारपीट की। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने द्वारकापुरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img