Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

राजगढ़: ‘जागरूकता रथ’ से दूर होगी मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन की भ्रांतियां

​राजगढ़। जिले में मातृ स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और परिवार नियोजन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से ‘मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

​यह रथ स्वास्थ्य विभाग और यूएनएफपीए (UNFPA) के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किया गया है। यह रथ विशेष रूप से नरसिंहगढ़ और ब्यावरा के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा।

​नुक्कड़ नाटक और वीडियो से बदलाव की कोशिश

जागरूकता रथ में बड़ी एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम लगा है, जिसके जरिए स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही, कलाकारों की एक टीम नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को गर्भावस्था के दौरान देखभाल, सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण और पौष्टिक आहार के महत्व को आसान भाषा में समझाएगी।

​भ्रांतियां होंगी दूर

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी इन विषयों को लेकर कई भ्रांतियां और झिझक है। यह रथ दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगा और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद करेगा। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों, नसबंदी और दो बच्चों के बीच उचित अंतराल रखने के वैज्ञानिक फायदों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

​इस मौके पर अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का अधिकार दिलाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img