Monday, June 8, 2026
35.8 C
Bhopal

पन्ना: बीएससी टॉपर बेटी की मौत, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी जान; आरोपी गिरफ्तार

पन्ना। जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा (22) ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने मरने से पहले रोते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने बरखू ठाकुर नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

सृष्टि के पिता सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या से एक दिन पहले ही कॉलेज टॉप किया था। घर में जश्न का माहौल था, लेकिन वह लंबे समय से बरखू ठाकुर की ब्लैकमेलिंग से घिरी हुई थी। आरोपी उसे अक्सर परेशान करता और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बात करने का दबाव बनाता था। 5 जून की शाम जहर खाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान 6 जून को उसकी मौत हो गई।

वीडियो में छलका दर्द

मौत से पहले बनाए वीडियो में सृष्टि ने कहा, “मुझे सबने मिलकर फंसाया है। बरखू ठाकुर ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं अब अपने माता-पिता को मुंह दिखाने लायक नहीं रही, इसलिए मरने जा रही हूं।”

राजनीतिक सियासत गरमाई

इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, “मोहन यादव जी के पास गृहमंत्री की भी जिम्मेदारी है, फिर भी मध्यप्रदेश ‘कानून अव्यवस्था’ की राजधानी बन गया है।”

पुलिस की कार्रवाई

अजयगढ़ पुलिस ने छात्रा के मोबाइल से सुसाइड नोट, व्हाट्सएप चैट और वायरल वीडियो जैसे अहम सबूत बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में की गई त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी बरखू ठाकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...

दो सहेलियों की दोस्ती पर बवाल, घर में घुसकर मारपीट; 4 पर केस

​इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दो युवतियों की गहरी...

Topics

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...

दो सहेलियों की दोस्ती पर बवाल, घर में घुसकर मारपीट; 4 पर केस

​इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दो युवतियों की गहरी...

भोपाल: पुलिस की तत्परता से बची व्यक्ति की जान, सीपीआर देकर बचाई सांसें

​भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में मानवता और कर्तव्य...

स्पा सेंटरों पर पुलिस का ‘सरप्राइज एक्शन’, किचन में छिप गईं युवतियां

​ग्वालियर। स्नूकर क्लबों के बाद अब ग्वालियर पुलिस की...

मिसरोद: जमीन विवाद में चलीं गोलियां, गार्डों ने दागे 12 राउंड

​भोपाल। शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सुरेंद्र लैंडमार्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img